मेडिकल बोर्ड ने केजरीवाल को इंसुलिन की कम खुराक जारी रखने के लिए कहा
नई दिल्ली । कोर्ट के निर्देश पर गठित पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन की कम खुराक जारी रखने के लिए कहा है। ये फैसला बोर्ड द्वारा समीक्षा के बाद लिया गया, जिसमें एक एंडोक्रिनोलॉजिस्ट और एक मधुमेह विशेषज्ञ शामिल हैं। वर्चुअल-कॉन्फ्रेंस के बाद, बोर्ड ने फैसला सुनाया कि अरविंद केजरीवाल स्वस्थ हैं और उन्हें दी जा रही दवाओं की खुराक में बदलाव करने की जरूरत नहीं है। अगली समीक्षा बैठक सात दिन बाद होगी।
केजरीवाल को इंसुलिन की पहली खुराक सोमवार शाम को दी गई थी, जब उनका शुगर लेवल 217 तक बढ़ गया था। अगले दिन गठित मेडिकल बोर्ड ने खुराक को पांच दिनों तक जारी रखने की सलाह दी। उन्हें रोजाना दोपहर के भोजन और रात के खाने से पहले दिन में दो बार इंसुलिन की कम खुराक दी जा रही है और ये अगली समीक्षा बैठक तक जारी रहेगा।
तिहाड़ जेल के एक अधिकारी ने कहा, तिहाड़ के डॉक्टर केजरीवाल के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं और उन्हें घर का बना खाना और डॉक्टरों द्वारा बताई गई अन्य दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक