मथुरा : फरह में प्रॉपर्टी डीलर के घर से एक करोड़ की चोरी
मथुरा के फरह कस्बे में आगरा के एक प्रॉपर्टी डीलर के घर से एक करोड़ की चोरी की बड़ी वारदात शनिवार को सामने आई। यह वर्तमान में आगरा के कमला नगर में रहते हैं। उनका कहना है कि फरह स्थित बिल्डिंग को उन्होंने किराए पर दे रखा है। एक हिस्से में दुकान बनी है। उसी में उनकी तिजोरी रहती है। 27 मई को तिजोरी में एक करोड़ रुपये रखकर गए थे। शनिवार को लौटे तो रकम गायब थी। मामले में पुलिस जांच में जुटी है।प्रॉपर्टी डीलर मुकेश अग्रवाल ने बताया कि वो परिवार सहित कमला नगर में कई वर्ष पहले बस गए थे। फरह स्थिति बिल्डिंग को किराए पर दे रखा है। इसके एक हिस्से में स्कूल संचालित है। वहीं, अन्य हिस्से में कई और किराएदार रहते हैं। बिल्डिंग में ही एक दुकान बनी है। उसमें उनकी तिजोरी रखी रहती है। 27 मई को उन्होंने कारोबार से प्राप्त एक करोड़ रुपये की रकम को तिजोरी में रखा था।शनिवार को आए तो दुकान का शटर टूटा पड़ा था। तिजोरी भी कटी थी। उसमें रखे एक करोड़ रुपये गायब थे। तत्काल थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। इंस्पेक्टर फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे, जांच की। इंस्पेक्टर के अनुसार अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट को रफ्तार, सुरंग निर्माण का काम जल्द शुरू
शोएब अख्तर ने गिरगिट की तरह बदला रंग!: मना रहे थे भारत बाहर हो जाए, जब पाकिस्तान पर तलवार लटकी तो बदल गए तेवर
सुरक्षा समीक्षा के बाद ही होगा फैसला, वंदे भारत विस्तार पर सस्पेंस
इजराइल यात्रा पर घमासान, कांग्रेस बनाम बीजेपी आमने-सामने
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से अफरा-तफरी, पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
बेटे ने ही ली पिता की जान, गम और गुस्से में डूबा पूरा परिवार
रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी