हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड दिल्ली में गिरफ्तार
नई दिल्ली। हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी हिंसा के बाद से ही फरार चल रहा था। आरोपी के वकील का कहना है कि वह हिंसा होने के 3-4 दिन पहले से बाहर है। अग्रिम जमानत के लिए अदालत में अर्जी दी हुई है, जिस पर 27 फरवरी को सुनवाई है।
इस संबंध में उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता आईजी निलेश भारने ने बताया कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी हिंसा के बाद से ही फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस की अनेक टीमें लगी हुईं थीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया हुआ था। आरोपी अब्दुल मलिक ने हल्द्वानी की सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए एक याचिका दायर कर रखी है, जिस पर 27 फरवरी को सुनवाई होनी है। अदालत में जमानत पर सुनवाई होती उससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से धर दबोचा। आरोपी के वकील का कहना है कि उन्हें मालूम चला है कि अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है, जबकि मलिक का हिंसा से कोई भी लेना-देना नहीं है। वकील ने कहा कि जब हल्द्वानी में हिंसा हुई, उससे तीन-चार दिन पहले से ही वह हल्द्वानी से बाहर थे।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में