मणिपुर में हिंसा बढ़ाने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
एनआईए ने गुरुवार को मणिपुर में हिंसा बढ़ाने और पूर्वोत्तर राज्य में आतंक फैलाने के लिए रची गई उग्रवादियों और आतंकवादी संगठनों की अंतरराष्ट्रीय साजिश से संबंधित एक मामले में इंफाल हवाई अड्डे से एक प्रमुख आरोपित को गिरफ्तार किया है।एनआइए ने बताया कि कुकी नेशनल फ्रंट-मिलिट्री काउंसिल के सदस्य थोंगमिनथांग हाओकिप उर्फ थांगबोई हाओकिप उर्फ रोजर को पिछले साल 19 जुलाई को एनआइए द्वारा स्वत: संज्ञान लेकर दर्ज किए गए मामले में गिरफ्तार किया गया है।एनआईए की जांच के अनुसार, यह साजिश कुकी और जोमी विद्रोहियों ने रची थी और उन्हें पूर्वोत्तर राज्यों एवं पड़ोसी म्यांमार में स्थित आतंकवादी संगठनों का समर्थन प्राप्त था। इस साजिश का उद्देश्य क्षेत्र में मौजूदा जातीय अशांति का फायदा उठाना और हिंसक हमलों के जरिए भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना था।बयान में कहा गया है कि आरोपित उग्रवाद और हिंसा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा बलों पर हुए हमलों में शामिल पाया गया। रोजर मणिपुर में अस्थिरता बढ़ाने और लोगों के मन में आतंक पैदा करने के लिए आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के लिए म्यांमार के उग्रवादी समूह कुकी नेशनल फ्रंट-बर्मा के संपर्क में था।
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप