मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी: इंदौर-भोपाल तपे, IMD का हीटवेव अलर्ट जारी
MP Weather Heatwave Alert: मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है. दिन प्रतिदिन सूरज के तेवर तीखे होते जा रहे हैं. हीटवेव का खतरा भी बढ़ता जा रहा है. प्रदेश कई जिलो में आईएमडी द्वारा हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवाओं की वजह से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है.
लू का अलर्ट जारी
आज यानी 17 अप्रैल के दिन भी प्रदेश के कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान और पश्चिम की तरफ से आ रही गर्म हवाओं ने भीषण गर्मी का दौर शुरू कर दिया है. तेज हवाओं की वजह से तापमान में बदलाव हो रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.
नर्मादापुरम सबसे गर्म
अभी तक नर्मादापुरम प्रदेश में सबसे तेज गर्म जिला बना हुआ है. बीते 24 घंटों में नर्मदापुरम का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जबकि भोपाल से ग्वालियर तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है. क्योंकि यहां का तापमान लगातार बढ़ रहा है.
45 के पास पहुंच सकता है पारा
मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के 20 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. रतलाम, झाबुआ, धार, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, अलीराजपुर जिलों में लू चलने की संभावना बन रही है. ऐसा माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में तापमान 45 डिग्री के पास पहुंच सकता है.
आग का खौफनाक मंजर: बेंगलुरु में PG से कूदकर बचाईं 50 लड़कियों ने जान
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज, यूजर्स ने दी नसीहत
कटहल: पोषक तत्वों से भरपूर एक बहुमुखी फल
आयुर्वेदिक तरीके से सिरदर्द का समाधान, आज ही शुरू करें
बाल झड़ने से रोकने आजमाएं ये टिप्स
पानी में बहते पैकेट्स देखकर पुलिस चौंकी, निकला बड़ा ड्रग्स नेटवर्क
चोट से वापसी के बाद अय्यर का बदला अंदाज, बल्लेबाजी बनी और घातक
महिलाओं के लिए खुशखबरी, खाते में जल्द आएगी अगली किस्त
फैंस के लिए खुशखबरी, ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल हो सकता है जल्द अनाउंस