टेस्ट से कोहली का संन्यास, क्रिकेट को मिली एक और बड़ी विदाई
Virat Kohli: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से आखिरकार संन्यास का ऐलान कर दिया है. उनके इस फैसले पर अब फाइनल मुहर लग गई है. विराट कोहली ने अपने संन्यास की जानकारी सोशल मीडिया पर दी. उनका टेस्ट करियर 14 साल का रहा. विराट कोहली ने बीते हफ्ते ही संन्यास का इरादा जताया था. लेकिन अब उन्होंने उस पर फाइनल मुहर लगा दी है.
14 साल का टेस्ट में ‘विराट’ सफर
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की जानकारी देते हुए लिखा कि टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू जर्सी पहने हुए 14 साल हो चुके हैं. ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये फॉर्मेट मुझे किस सफर पर ले जाएगा. इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर अपने साथ रखूंगा. उन्होंने आगे लिखा कि व्हाइट जर्सी में खेलना बहुत ही निजी अनुभव होता है. कड़ी मेहनत, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल, जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन वो मूमेंट हमेशा आपके साथ रहते हैं. कोहली ने माना कि उन्होंने जितना टेस्ट फॉर्मेट को दिया है, इस फॉर्मेट ने उन्हें उससे कहीं अधिक बढ़कर दिया है.
किंग कोहली ने अपना ही सपना मार डाला
टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए विराट कोहली ने बेशक ये भी कहा कि वो अपने करियर को स्माइल के साथ देखना चाहेंगे. लेकिन, कहीं ना कहीं उन्हें अपने सपने को नहीं जी पाने का मलाल जरूर रहेगा. विराट कोहली का वो सपना उनके 10000 टेस्ट रन से जुड़ा है, जो कि पूरा किए बगैर ही उन्होंने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया.
विराट कोहली का टेस्ट करियर
विराट कोहली ने अपने 14 साल के करियर में 123 टेस्ट खेले, जिसकी 210 पारियों में उन्होंने 9230 रन 46.85 की औसत से बनाए. मतलब विराट कोहली अपने 10000 टेस्ट रन के सपने से 770 रन दूर रहे. विराट कोहली के टेस्ट शतकों और अर्धशतकों की संख्या लगभग बराबर रही. उन्होंने टेस्ट में 30 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं.
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब