जीतू पटवारी का अचानक दिल्ली पहुंचना, कांग्रेस गलियारों में अटकलें तेज
भोपाल। संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बोलने से रोके जाने के आरोपों के बीच कांग्रेस में सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी को अचानक दिल्ली तलब किया गया है. दोनों नेता कांग्रेस आलाकमान के साथ अहम रणनीतिक बैठक में शामिल होंगे।
जीतू पटवारी ने किया खंडवा दौरा कैंसिल
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपना प्रस्तावित खंडवा दौरा तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है और वे दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. वहीं प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं. माना जा रहा है कि यह बैठक राहुल गांधी से जुड़े संसदीय घटनाक्रम और किसानों के मुद्दे पर पार्टी की आगे की रणनीति तय करने के लिए बुलाई गई है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि संसद में जानबूझकर राहुल गांधी की आवाज दबाई जा रही है और उन्हें किसानों से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाने से रोका गया. पार्टी का कहना है कि यह लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है और विपक्ष की आवाज को कुचलने की कोशिश की जा रही है।
ट्रेड डील पर कांग्रेस का विरोध
इसी बीच कांग्रेस ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को भी किसान विरोधी करार दिया है. पार्टी का आरोप है कि इस समझौते से देश के किसानों के हितों को नुकसान पहुंचेगा और कृषि क्षेत्र पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा. कांग्रेस इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा राजनीतिक सवाल बनाने की तैयारी में है।
आंदोलन और धरने की प्लानिंग को लेकर की होगी बैठक में चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी और किसानों के मुद्दे पर देशभर में प्रदर्शन और आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है. किस राज्य में किस तरह का विरोध होगा, संसद से सड़क तक किस तरह संदेश जाएगा. इन सभी बिंदुओं पर कांग्रेस आलाकमान नेताओं के साथ रणनीति साझा करेगा. दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ्तर में दोपहर 12 बजे के बाद इस अहम बैठक के शुरू होने की संभावना है।
बैठक के बाद हो सकता है बड़ा ऐलान
बैठक के बाद कांग्रेस के आंदोलन और आगे की राजनीतिक रणनीति को लेकर बड़ा ऐलान भी किया जा सकता है. मध्य प्रदेश के लिहाज से यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि राज्य कांग्रेस को राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय भूमिका सौंपी जा सकती है. जीतू पटवारी और हरीश चौधरी की मौजूदगी से साफ है कि पार्टी इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाने जा रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित