नेवी एक्सरसाइज करेगा ईरान
तेहरान । ईरान ने कहा है कि वो अगली महीने यानी मार्च 2024 के आखिर में रूस और चीन के साथ नेवी एक्सरसाइज करेगा। इसके लिए कुछ और देशों को भी न्योता भेजा गया है, हालांकि इन देशों के नाम नहीं बताए गए हैं। इस एक्सरसाइज के नाम और तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा। इस एक्सरसाइज का मकसद नाटो देशों के वॉर गेम्स का जवाब देना है। इजराइल और हमास की जंग के बीच इस तरह की मिलिड्री ड्रिल मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा सकती हैं। ईरान की नेवी के अफसर एडमिरल शहराम ईरानी ने कहा- यह जॉइंट एक्सरसाइज मार्च के आखिर में होगी और इससे रीजनल सिक्योरिटी को ज्यादा मजबूत किया जा सकेगा। हम जल्दी ही तारीख और जगह की जानकारी देंगे। बहुत मुमकिन है कि यह गल्फ ऑफ ओमान में हो। इसकी वजह यह है कि पिछले साल यानी 2023 के मार्च महीने में भी तीनों देशों ने यहीं ड्रिल की थी।
नासा ने टाल दिया अपना मून मिशन, अब मार्च में नहीं होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या है वजह ?
अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक