लापरवाही का नतीजा? ईंटों से बने सूचना पटल के गिरने से मासूम की मौत, जांच के आदेश
बागनदी थाना क्षेत्र के ग्राम सड़क चिरचारी में रविवार को ईंट से तैयार सूचना पटल भरभराकर गिर गया। समीप में खेल रहा पांच वर्षीय युवांश पिता नरेन्द्र निषाद मलबे में दब गया। इसके चलते मासूम की मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।
आरोप है कि सूचना पटल का निर्माण घटिया स्तर का हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सब निर्माण में बरती गई लापरवाही का नतीजा है। खबर मिलने पर पूर्व विधायक छन्नी साहू मौके पर पहुंची थीं। घटना को लेकर शोक व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी की लापरवाही पर नाराजगी जताई।
ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत की ओर से 15 वें वित्त के तहत सोसाइटी में आने वाले किसानों के पेयजल के लिए बोर खनन कार्य कराया गया है। यह कार्य पूरा होने के बाद पंचायत की ओर से सूचना देने के लिए सोसाइटी की दीवार से लगाकर ईंट से एक सूचना पटल तैयार किया गया है। रविवार को पांच वर्षीय युवांश खेलते हुए यहां पर पहुंच गया। इसी बीच अचानक सूचना पटल गिर गया। इसकेे मलबे में युवांश दब गया था। एक दुकानदार की नजर पड़ी तो उसने युवांश को मलबे से बाहर निकाला।
इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। युवांश के माता-पिता कमाने, खाने के लिए बाहर गए हुए हैं। वह नाना के घर पर रहता था। घटना के बाद उसके मामा को बुलाया गया। अस्पताल रवाना किया गया पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण इस हादसे से आक्रोशित हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
चुनावी सभा में तृणमूल नेता की धमकी, विपक्ष ने किया विरोध और कड़ा ऐतराज
बहुप्रतीक्षित ‘तुम्बाड 2’ फ्लोर पर, तस्वीरों ने बढ़ाया उत्साह
8 लाख गंवाए, लेकिन समझदारी से बचाए 5 लाख रुपये
दो लाख लोगों को मिलेगा घर, नैमिष नगर योजना का बड़ा ऐलान
मतदाता सूची में बड़ा बदलाव: मुर्शिदाबाद जिला शीर्ष, लाखों नाम हटाए गए
अतिक्रमण हटाने के दौरान रामनगर में विवाद, कांग्रेस नेता और ईओ में हुई तीखी तकरार
कॉपी के आरोपों को प्रियदर्शन ने किया खारिज, कहा- ऐसा होता रहता है