भारतीय करेंसी में आयी तेजी, डॉलर के मुकाबले इतना बढ़ा रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपये में गुरुवार के कारोबारी सत्र में मजबूती देखी जा रही है। आज रुपया 2 पैसे की बढ़त के साथ शुरुआत किया है। शेयर बाजार में आई तेजी ने भारतीय करेंसी को समर्थन दिया है।
फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि शेयर मार्केट में निरंतर खरीदारी से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला, जबकि निवेशक दिन में जारी होने वाले अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार कर रहे थे।।
डॉलर और रुपये के बीच कारोबार
इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपया आज 83.05 पर खुला और इसके बाद यह 83.06 पर पहुंच गया। बुधवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसा बढ़कर 83.03 पर बंद हुई। शेयर मार्केट में आई तेजी ने रुपये को बढ़त हासिल करने में मदद की।
डॉलर इंडेक्स का क्या है हाल?
दुनिया की बड़ी करेंसी के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की मजबूती बताने वाला डॉलर इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.98 पर बना हुआ है। कच्चे तेल में आज तेजी देखी जा रही है और यह 0.33 प्रतिशत बढ़कर 77.05 डॉलर प्रति बैरल पर है।
भारतीय शेयर बाजार मे कैसा रहा कारोबार?
आज शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिला है। आज बाजार निचले स्तर से ऊपर कारोबार कर रहा है। बीएसई सेंसेक्स 271.40 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 71,929.11 अंक पर खुला। निफ्टी 78.25 अंक या 0.36 प्रतिशत बढ़कर 21,696.95 पर पहुंच गया। एफआईआई की ओर से बुधवार को शेयर बाजार में 1,721.35 करोड़ रुपये की इक्विटी बेचे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
एलपीजी संकट की आशंका से घबराकर लोगों ने बढ़ाई सिलेंडर बुकिंग: सरकार
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यपाल पटेल बोले– जनजातीय अंचल की तरक्की में खेत और किसान की सेहत अहम
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट का असर, सागर गैरें ने गैस छोड़ अपनाया इंडक्शन
राज्यसभा चुनाव से पहले एमपी की सियासत गरम, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की चिंता
चुनाव खर्च में बीजेपी सबसे आगे, 146.71 करोड़ खर्च कर 89 सीटों पर मिली जीत
‘घबराने की जरूरत नहीं’, लोकसभा में भरोसा दिलाया हरदीप पुरी ने