इस प्रकार मिलेगी नौकरी और कारोबार में सफलता
सफलता किसे नहीं चाहिए। नौकरी हो या व्यापार, परीक्षा हो या साक्षात्कार हर कोई सफल होना चाहता है। सफलता पाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी मेहनत है। किस्मत भी सफलता में अहम स्थान रखती है। पूरी लगन और मेहनत के साथ अगर हम कुछ चीजों पर ध्यान दें तो हो सकता है कि किस्मत भी हमारे साथ हो जाए। आइये जानते हैं वास्तु में बताए गए ऐसे ही कुछ आसान उपायों के बारे में। बात नौकरी के लिए साक्षात्कार से शुरू करते हैं। इंटरव्यू देने जाएं तो जेब में लाल रुमाल या कोई लाल कपड़ा रखें। अगर व्यापार में सफलता नहीं मिल रही है तो प्रतिष्ठान के उत्तर पश्चिम में दो सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाएं। अगर नौकरी में वातावरण आपके अनुकूल नहीं है तो लाल शर्ट धारण करें। लाल रंग सौम्य होना चाहिए। घर या दुकान में तिजोरी हैं तो इसे कभी भी खाली न रखें। तिजोरी में चांदी का सिक्का जरूर रखें।
घर में अलमारियां खुली रहती हैं तो यह नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं। घर की कोई भी अलमारी खुली न रखें। झाड़ू-पोंछा या डस्टबिन भी सफलता को प्रभावित कर सकता है। इन्हें कभी खुले में नहीं रखना चाहिए। झाड़ू को कभी भी रसोईघर में न रखें। बाथरूम को हमेशा साफ रखें। गंदा बाथरूम भी सफलता में रुकावट पैदा कर सकता है।
‘यह लोकतंत्र का अपमान’: राष्ट्रपति सम्मान विवाद पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा
पश्चिम एशिया जंग: अभी नहीं होगी उर्वरक की कमी, लेकिन लंबा खिंचा युद्ध बढ़ा सकता है संकट
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का दबदबा, ‘चरक’, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की कमाई कैसी?
कहानी दमदार, अभिनय शानदार; फिर बॉक्स ऑफिस पर क्यों पिछड़ जाती हैं महिला केंद्रित हिंदी फिल्में?
Vijay Deverakonda की तारीफ में अंकल ने लिखी भावुक पोस्ट, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस को लेकर उत्साहित फाल्गुनी पाठक और सुखबीर, सिंगर बोलीं- कई रातों से नहीं सोई
‘टटीरी’ गाने को लेकर बादशाह की बढ़ीं मुश्किलें, महिला आयोग की चेयरपर्सन ने उठाया बड़ा कदम
IND vs NZ Final Live: समापन समारोह के कारण बदलेगा समय? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
IND vs NZ फाइनल में किसे मिलेगा मौका? वरुण-कुलदीप के बीच चयन की माथापच्ची