ससुराल वालों पर 10 लाख की मांग के लिए प्रताड़ना का आरोप
प्रयागराज|यूपी के प्रयागराज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कौंधियारा थाना क्षेत्र के बड़गोहना खुर्द गांव में शुक्रवार को एक महिला ने अपनी छह महीने की दुधमुंही बेटी के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मां-बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद कुएं से दोनों शव बाहर निकलवाए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति और ननदोई को गिरफ्तार कर लिया है।घूरपुर के देवरिया मनकवार गांव के रहने वाले स्वर्गीय रामचंद्र की 25 वर्षीय बेटी सोनम की पहली शादी 2018 में बड़गोहना खुर्द के रहने वाले ज्ञानचंद्र से हुई थी। तीन साल पूर्व सड़क हादसे में ज्ञानचंद्र की मौत हो गई। इसके बाद 2024 में सोनम की शादी उसके देवर शिवबाबू से करा दिया गया था। पहले पति से सोनम की लगभग तीन वर्षीय एक बेटी सृष्टि है, जबकि छह महीने पूर्व उसने दूसरी बेटी दृष्टि को जन्म दिया था। मायका पक्ष का आरोप है कि पहले पति की मौत के बाद शासन से मिले लगभग दस लाख रुपये के मुआवजे को हड़पने के लिए पति शिवबाबू, ससुराल पक्ष और ननदोई लक्ष्मण पटेल सोनम को लगातार प्रताड़ित और मारपीट करता था।
चाय की चुस्की लेते समय जमीन पर गिरा युवक, पल भर में चली गई जान
पति से झगड़े के बाद लापता हो गई थी सोनम
परिजनों के मुताबिक, गुरुवार शाम सोनम मायके से ससुराल लौटी थी, जहां पति से कहासुनी हुई। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक सोनम और उसकी बच्ची घर में नजर नहीं आईं, तो खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित कुएं में मां-बेटी के उतराते शव दिखे, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। कौंधियारा पुलिस ने मृतका के भाई रामगणेश की तहरीर पर पति शिवबाबू और ननदोई लक्ष्मण पटेल के खिलाफ मारपीट व आत्महत्या के लिए उकसाने का नामजद मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलम खान ने बताया कि महिला ने बेटी के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के भाई की तहरीर पर पति व बहनोई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद