तुलसी का महत्व
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व होता है। तुलसी हमारे आंगन की शोभा बढ़ाती है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का इस्तेमाल कई अलग-अलग शुभ कामों में किया जाता है। कहते हैं भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है। भगवान विष्णु के प्रसाद में तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। इसके अलावा भी तुलसी के पत्ते से भगवान का भोग लगाया जाता है। तुलसी में कई गुण पाए जाते हैं। तुलसी के पत्ते का रोजाना सेवन करने से कई रोगों से छुटकारा मिलता है।
इस दिन नहीं तोड़ें तुलसी पत्ते :
तुलसी के पत्ते हमारे जीवन में एक वरदान की तरह है लेकिन इन पत्तों को कुछ खास दिन को नहीं तोड़नी चाहिए। जैसे चंद्रगहण, एकादशी और रविवार के दिन तुलसी के पत्तियों को नहीं तोड़ना चाहिए। सूरज ढ़लने के बाद भी तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए।
पूजा में करें उपयोग :
यह मान्यता है कि अगर हमारे हर में कोई विशेष पूजा या कार्यक्रम हो रहा हो तो उसमें तुलसी के पत्तियों का इस्तेमाल करना जरूरी होता है वरना पूजा सफल नहीं हो पाता है।
घर में तुलसी का पौधा रखना शुभ माना जाता है। घर में पौधा लाने के बाद हर दिन सुबह-शाम दीपक जलाकर पूजा करनी चाहिए। घर के आंगन में तुलसी के रहने से नकारात्मक का प्रवेश नहीं होता है।
तुलसी के पत्ते का रोजाना खाली पेट सेवन करने से सेहत सही रहती है। यह आपको कई रोगों से बचाती है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
फेसबुक पोस्ट से बड़ा संकेत: Nitish Kumar ने राज्यसभा जाने की दी जानकारी
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल