आईआईटी-बॉम्बे ने टीसीएस के साथ की साझेदारी
मुंबई । भारत का पहला क्वांटम डायमंड माइक्रोचिप इमेजर बनाने के लिए आईआईटी बॉम्बे ने देश की प्रमुख आईटी सेवा कंपनी टीसीएस के साथ साझेदारी की है। बताया जा रहा है कि क्वांटम डायमंड माइक्रोचिप इमेजर चुंबकीय क्षेत्रों की तस्वीर बना सकता है। यह सेमीकंडक्टर चिप की नॉन इनवेसिव और नॉन-डिस्ट्रक्टिव मैपिंग को सक्षम बनाता है, जैसे एक अस्पताल में एमआरआई की तरह। पीक्वेस्ट लैब में क्वांटम इमेजिंग प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए टीसीएस के विशेषज्ञ प्रमुख प्रौद्योगिकी संस्थान के एक एसोसिएट प्रोफेसर के साथ काम करेंगे। दोनों साझेदार नवाचार को बढ़ावा देने के लिए क्वांटम सेंसिंग में अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए चिप की नॉन-डिस्ट्रक्टिव जांच के लिए क्वांटम इमेजिंग प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे। टीसीएस ने कहा कि दूसरी क्वांटम क्रांति तेजी से रही है, जिससे सेंसिंग, कंप्यूटिंग तथा संचार प्रौद्योगिकियों में अत्याधुनिक क्षमताओं का निर्माण करने के लिए संसाधनों व विशेषज्ञता को एकत्रित करना अनिवार्य हो गया है।
रहस्यमय हालात में झाक मठ के महंत पारसनाथ की मौत, कुंड में मिला शव
गैस संकट पर बयान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी पर लगाया राजनीति करने का आरोप
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का झटका: प्रिंसिपल पर धर्म परिवर्तन का मामला जारी रहेगा
शादी का अनोखा ड्रामा: पुलिस ने दूल्हे को उठाया, दुल्हन ने कहा- जेल में शादी कर दो
महिलाओं के खाते में आई लाड़ली बहना की 34वीं किस्त, CM ने भेजे 1836 करोड़
LPG सप्लाई व्यवस्था के लिए भोपाल प्रशासन की नई गाइडलाइन, होटल अब लकड़ी-कोयला भी जला सकेंगे
बहन की आंखों के सामने हादसा, स्कूल बस से गिरकर बच्ची की जान गई