हाउस ऑफ हिमालयाज और अमेजन इंडिया ने किया समझौता
देहरादून । उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों का ब्रांड हाउस ऑफ हिमालयाज अब अमेजन इंडिया पर भी उपलब्ध होगा। दोनों ने इसको लेकर हाल ही में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समझौते के बाद अमेजन इंडिया के ई-मार्केटिंग पोर्टल पर हाउस ऑफ हिमालयाज की शुरूआत भी की। उन्होंने उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की खरीदारी भी की। पिछले साल दिसंबर में निवेशक सम्मेलन में हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड की शुरूआत की गयी थी। उन्होंने कहा कि इस ब्रांड को शुरू करने का उद्देश्य प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ब्रांड में शामिल उत्पादों की प्रोसेसिंग और उत्पादन का अधिकांश कार्य स्वयं सहायता समूह के माध्यम से किया जाता है और इससे महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 मार्च 2026)
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, कहा— देश को गुमराह करना उनकी आदत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए