मतदान दल के अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया मानदेय का भुगतान
दुर्ग- लोकसभा निर्वाचन 2024 संपन्न होने के उपरांत कुल 1509 मतदान केन्द्रों में मतदान दल के कुल 6036 अधिकारियो-कर्मचारियों (पीठासीन अधिकारी को 1200 रूपए के दर से एवं मतदान अधिकारी 1, 2 एवं 3 को 900 रूपए के दर से) को मानदेय की कुल राशि 58 लाख 85 हजार 100 रूपए का भुगतान उनके बैंक खातें में 13 मई को किया गया है।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार 1811 पुलिस सुरक्षाकर्मी को (900 की दर से) राशि 1629900 रूपए तथा 132 पुलिस सेक्टर अधिकारी को (7500 की दर से) राशि 990000 रूपए भुगतान किया गया। इस प्रकार पुलिस अधीक्षक दुर्ग को कुल राशि 2619990 रूपए का चेक जारी किया गया है। 134 सेक्टर अधिकारियों (7500 की दर से) राशि 100500 तथा बीएलओ (750 रूपए की दर से) का मानदेय राशि 1110000 तथा माईक्रो आब्जर्वर मतदान दिवस कार्य में लगे हुए (1200 रूपए की दर से) का मानदेय राशि 106800 रूपए का भुगतान 20 मई को किया गया है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से प्राप्त 73 वाहन मालिकों के खाते में 1113088 भुगतान किया गया साथ ही 36 अन्य वाहन जिनके खाते में पूर्व में राशि प्राप्त नही हुई थी, उनके बैंक खाते में राशि 240103 रूपए जमा किया गया। यदि किसी अधिकारी-कर्मचारी का मानदेय प्राप्त नही हुआ है, वे जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग में आवेदन के साथ जानकारी हेतु संपर्क कर सकते हैं।
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर