हमास संघर्ष विराम पर राजी, इस्राइल को अमेरिका देगा कतर का संदेश
यरुशलम । अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि हमास संघर्ष विराम पर राजी हो गया है। अब इसकी जानकारी इस्राइल को देंगे। बता दें कि हाल ही ब्लिंकन ने युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने की मांग करते हुए मध्य पूर्व का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी से मुलाकात की। बता दें कि हमास और इस्राइल के बीच जंग में अब तक दोनों पक्षों के हजारों लोगों की मौत हो गई है। जहां इस्राइल ने हमास को पूरी तरह खत्म करने का संकल्प लिया है। वहीं, अब एक अच्छी खबर आई है। कतर का कहना है कि हमास ने गाजा में युद्धविराम की ताजा योजना और बंधकों को छोड़े जाने के मुद्दे पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने हाल ही में युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने की मांग करते हुए मध्य पूर्व का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद थानी ने बताया कि हमास ने संघर्ष विराम प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
इधर हमास ने पुष्टि की कि उसने कतर और अन्य मध्यस्थों के बीच पेरिस में एक सप्ताह पहले किए गए प्रस्तावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। गौरतलब है कि कतर ने लंबे समय से हमास के साथ मध्यस्थता की है। वह अमेरिका और मिस्र के साथ मिलकर संघर्ष विराम के लिए काम कर रहा है, जिसमें लड़ाई को लंबे समय तक रोकना और गाजा में अभी भी रखे गए 100 से ज्यादा बंधकों को छुड़ाना शामिल है। इधर पीएम थानी ने पत्रकारों को बताया कि हमें बंधकों के संबंध में समझौते को लेकर हमास से जवाब मिला है। जवाब में कुछ टिप्पणियां शामिल हैं, लेकिन सामान्य तौर पर यह सकारात्मक है।
इधर एंटनी ब्लिंकन ने पुष्टि की कि अधिकारियों को हमास की प्रतिक्रिया मिल गई है। वह बुधवार को इस्राइल के नेताओं को देश का दौरा करने पर जानकारी देंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिन की शुरुआत में मिस्र के अधिकारियों से भी मुलाकात की और सोमवार को वह सऊदी अरब में थे। वह इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम के समझौते पर जोर देने के लिए यह दौरा कर रहे हैं। वहीं अब हमास ने बंधकों के समझौते पर आधिकारिक तौर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। हालांकि गाजा में लड़ाई रुकने में अभी समय लगेगा।
नासा ने टाल दिया अपना मून मिशन, अब मार्च में नहीं होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या है वजह ?
अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक