सरकार 7 खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी करेगी, तैयारी शुरू
नई दिल्ली । सरकार ने 7 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी की तैयारी शुरू कर दी है। बोली लगाने के लिए निविदा दस्तावेजों की बिक्री की आखिरी तारीख 16 मई और दस्तावेज जमा करने की आखिरी तारीख 21 मई तय की गई है। मंत्रालय ने कहा है कि ये 7 ब्लॉक उन 11 ब्लॉकों का हिस्सा हैं, जिनकी नीलामी पहले रद्द कर दी गई थी। इसके अलावा 18 ब्लॉकों के लिए किस्त 2 के तहत ई-नीलामी प्रक्रिया भी जारी है। निविदा दस्तावेज की बिक्री की आखिरी तारीख 10 मई 2024 है और बोली जमा करने की आखिरी तारीख 15 मई है। मंत्रालय ने कहा कि 6 ब्लॉकों के लिए ई-नीलामी का दूसरा दौर तय कार्यक्रम के अनुसार पूरा हो चुका है। गुजरात के कुंडोल निकेल और क्रोमियम ब्लॉक पर निर्णय नामित अधिकारी द्वारा उचित समय पर लिया जाएगा। लिथियम, क्रोमियम, निकल, ग्रेफाइट, कोबाल्ट, टाइटेनियम और दुर्लभ पृथ्वी तत्व (आरईई) जैसे महत्वपूर्ण खनिज भारत के आर्थिक विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। वर्तमान में इन खनिजों के उत्पादन पर चीन जैसे कुछ देशों का प्रभुत्व है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
एलपीजी संकट की आशंका से घबराकर लोगों ने बढ़ाई सिलेंडर बुकिंग: सरकार
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यपाल पटेल बोले– जनजातीय अंचल की तरक्की में खेत और किसान की सेहत अहम
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट का असर, सागर गैरें ने गैस छोड़ अपनाया इंडक्शन
राज्यसभा चुनाव से पहले एमपी की सियासत गरम, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की चिंता
चुनाव खर्च में बीजेपी सबसे आगे, 146.71 करोड़ खर्च कर 89 सीटों पर मिली जीत
‘घबराने की जरूरत नहीं’, लोकसभा में भरोसा दिलाया हरदीप पुरी ने