यूक्रेन को मिसाइल और बम की आपूर्ति करेगा फ्रांस : मैक्रों
पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि यूक्रेन को लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल तथा बम आपूर्ति करने की योजना पर काम कर रहे हैं।मंगलवार को मैक्रों ने इस घोषणा के साथ ही यह आगाह भी किया कि इस युद्ध में रूस की जीत वैश्विक व्यवस्था को कमजोर कर देगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम रूस को जीतने नहीं दे सकते और हमें ऐसा नहीं करना चाहिए।’’उन्होंने यह भी कहा कि वह अगले माह यूक्रेन की यात्रा पर जाएंगे। मैक्रों ने एक संवाददाता सम्मेलन में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर दो घंटे से अधिक समय तक बात के दौरान बताया कि फ्रांस लंबी दूरी की लगभग 40 मिसाइल और ‘‘सैकड़ों बम की आपूर्ति करने की योजना बना रहा है, जिनका हमारा मित्र देश यूक्रेन इंतजार कर रहा है।’’ उन्होंने इस संवाददाता सम्मेलन में वैश्विक संकट से निपटने के खातिर फ्रांस को मजबूत और बेहतर ढंग से तैयार करने की व्यापक योजना के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट से निपटने के लिए देश के पास ‘‘तमाम जरूरी साधन मौजूद हैं।
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर