पूर्व महापौर और प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष वाणी राव भाजपा में हुई शामिल
बिलापसुर । वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और पूर्व महापौर श्रीमती वाण राव आज दोपहर वायपुर में भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन के समक्ष भाजपा में शामिल हो गई है । एन लोकसभा चुनाव के वक्त श्रीमती राव का भाजपा प्रवेश बिलासपुर में कांग्रेस को तगड़ा झटका है ।श्रीमती राव बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुकी है ।महिला कांग्रेस की कुछ और प्रमुख नेत्रियां भाजपा में शामिल हो सकती है ।यह पता लगा है कि महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिता रावते जब दो दिन पूर्व भाजपा में शामिल हुई थी तभी से यह लगने लगा था कि महिला कांग्रेस की कई बड़ी नेत्रियां भाजपा में शामिल हो सकती है ।जिसकी शुरुआत श्रीमती वाणी राव ने की है वे महिला की राष्ट्रीय पदाधिकारी रह चुकी है ।वे प्रदेश कांग्रेस की वर्तमान में उपाध्यक्ष थी ।कल जब कांग्रेस भवन में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित था तो भी श्रीमती राव उसमे शामिल नहीं हुई तभी से यह संकेत हो चुका था कि वे भाजपा में जा रही है। कांग्रेस छोडऩे और भाजपा में शामिल होने के वास्तविक कारणों को जानने श्री मती राव से संपर्क करने जा प्रयास किया गया लेकिन वे रायपुर से लौटी नही थी जिससे उनसे बात नही हो पाई ।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि