फिरोजाबाद:भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अस्थाई कार्यालय का शुभारम्भ
फिरोजाबाद: आगामी 31 मार्च एवं 02 और 03 अप्रेल साल 2026 को मनाये जाने वाले त्रिदिवसीय भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से एक अस्थाई कार्यालय का शुभारम्भ संत सदन जैन नगर खेड़ा में किया गया। कार्यक्रम को प्रारम्भ करते हुए सर्व प्रथम प्रदीप जैन एडवोकेट, डॉ धीरेन्द्र जैन, संजय जैन बंटी, भानु कुमार जैन, अनूप जैन ने भगवान महावीर के चित्र का अनावरण कर उनके सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात् सचिन जैन बसई ने मंगलाचरण प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम का विधि वत शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि धीरेन्द्र जैन, महोत्सव के संयोजक जितेंद्र जैन जीतू, डेविड जैन, राजेश जैन, महोत्सव समिति के अध्यक्ष नीतेश जैन नाटी, कोषाध्यक्ष निखिल जैन निक्की, महामंत्री नवनीत जैन एवं ऑडिटर अंकित जैन का सौरभ जैन, दीपक जैन अत्तार मनोज जैन, सुनील जैन, गौरव जैन ने तिलक लगाकर एवं दुपट्टा उड़ा कर स्वागत किया। पद्मावती पुरवाल पंचायत के अध्यक्ष ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष जो पंचायत के द्वारा सर्व सम्मति से जन्म कल्याणक महोत्सव के अध्यक्ष को चुना गया है उनसे उम्मीद करते हैं कि इस त्रिदिवसीय महोत्सव को भव्यत्म रूप देंगे। संयोजक जितेंद्र जैन ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। कार्यक्रम में प्रदीप जैन मौसा, आदीश जैन, प्रफुल्लित जैन, ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन राजेश जैन ने किया।
कार्यालय का उद्घाटन डॉ धीरेन्द्र जैन फीता की गांठ खोलकर किया। कार्यक्रम के अंत में महोत्सव समिति के अध्यक्ष नीतेश जैन ने सभी अगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस महोत्सव के आप सभी अध्यक्ष हैं और इस महोत्सव को भव्य बनाने के लिए आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।
कार्यक्रम में संजीव जैन एडवोकेट, संजय जैन पी आर ओ, मनोज जैन दद्दा, प्रशांत जैन, अंकुर जैन, निक्की जैन, अंशुल जैन, नवीन जैन, महेश जैन जादूगर, प्रमोद जैन, सुनील जैन, विक्की जैन, रविन्द्र कुमार जैन, रजत जैन, मनोज जैन, देवेंद्र जैन, बॉबी जैन, राजेश जैन उपस्थित थे
रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी
अभ्युदय जैन केस में आरोपी मां को राहत, निचली अदालत का संज्ञान निरस्त
यूपी को ग्लोबल लॉजिस्टिक्स हब बनाने की तैयारी, कार्गो इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत
कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील
MP के इस बाजार में 3000 किलो खजूर बना चर्चा का विषय
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
Gold-Silver Price: चांदी की कीमतों में 6600 रुपये का उछाल, सोना 1.61 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट
The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार; सेंसेक्स 470 अंक चढ़ा, निफ्टी 25500 के पार
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
कैप्टन बने जैकी भगनानी? पत्नी रकुल प्रीत सिंह संग हेलीकॉप्टर में आए नजर; वीडियो देख फैंस ने किए मजेदार कमेंट