एसईसीएल के मुख्य कार्यालय परिसर में हुई आगजनी
बिलासपुर-एसईसीएल के मुख्य कार्यालय परिसर में आग लगने की खबर से सुरक्षा मे तैनात गार्ड और एसईसीएल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।आगजनी की खबर सामने आने के बाद वही इस परिसर में दो दमकल की गाड़ी अंदर जाते देखी गई।दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। इस घटना के सामने आने के बाद एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा मिडिया कर्मियों को अंदर जाने से रोका गया।
आगजनी को लेकर प्रबंधन बोलने से बचते हुए नजर आया।काफी समय के बाद प्रबंधन ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एसईसीएल पीआरओ सानिष चंद्रा ने बयान जारी कर बताया की एसईसीएल परिसर में एक जर्जर भवन है।जिसके ऊपर से बिजली का तार गया हुआ।ऐसी आशंका जताई जा रही की इन्ही बिजली के तारों के कारण आगजनी की घटना हुई है।इस घटना को सुरक्षा में तैनात गार्ड ने देखा और उसने एसईसीएल प्रबंधन और 112को सूचना दे दी गई जिसके कारण राज्य शासन की तरफ दमकल की गाड़ियां यहां पहुंचकर उस आग को काबू पा लिया।इस आगजनी में किसी भी दस्तावेज या जन हानि नही होने की बात कही गई।
एसईसीएल प्रबंधन ने बयान जारी कर अपना पक्ष रख कर इस आगजनी की घटना को स्पष्ट कर दिया गया।लेकिन ऐसे कई सवाल सामने आए जिसमे एसईसीएल के द्वारा इस घटना के सामने आने के बाद बाहरी किसी भी व्यक्ति को अंदर आने नही दिया गया। वही मुख्यालय के बाहर मुख्य दरवाजे को सुरक्षा गार्ड के द्वारा बंद कर दिया जा रहा था।काफी समय तक मीडिया कर्मी मुख्य द्वार में खड़े रहे लेकिन उनको जाने से रोका जाना।आखिर ऐसी क्या वजह थी की आगजनी घटना सामने आने के बाद छिपाना पड़ा।
सीएम मोहन यादव ने कंपनियों को मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
एमपी में हाई-प्रोफाइल इवेंट में असहज क्षण, गवर्नर की नाराजगी चर्चा में
Kailash Vijayvargiya बोले–यह आत्मग्लानि की घटना
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द
Google: टेन्सर चिप डेटा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, आरोप में कंपनी की पूर्व इंजीनियर समेत तीन पर केस दर्ज
प्रदेश में 6 वर्षों में लाखों महिलाएं लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल