आईआईएफएल को 1,650 करोड़ नगद उपलब्ध कराएगी फेयरफैक्स इंडिया
नई दिल्ली । भारतीय-कनाडाई अरबपति प्रेम वत्स समर्थित फेयरफैक्स इंडिया ने आईआईएफएल फाइनेंस को 20 करोड़ डॉलर (1,650 करोड़ रुपये) का नकदी समर्थन देने की प्रतिबद्धता जताई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गैर-बैंकिंग ऋणदाता पर स्वर्ण ऋण वितरण की रोक लगा दी है। फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग्स कॉरपोरेशन ने कहा कि आरबीआई के प्रतिबंध ने कंपनी के निवेशकों और ऋणदाताओं के बीच नकदी को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। जिससे फेयरफैक्स इंडिया ने पारस्परिक रूप से सहमत शर्तों पर और नियामकीय मंजूरी के बाद 20 करोड़ डॉलर का नकदी समर्थन देने का फैसला किया है। फेयरफैक्स इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम आईआईएफएल समूह की कंपनियों में दीर्घकालिक निवेशक रहे हैं और हमें निर्मल जैन और आर वेंकटरमन के नेतृत्व वाली कंपनी की मजबूत प्रबंधन टीम पर पूरा भरोसा है। हमें विश्वास है कि निर्मल और वेंकट आरबीआई के मानकों को पूरा करने और अनुपालन को पूरा करने के लिए सुधारात्मक कदम उठाएंगे। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि ऐसे मौके पर फेयरफैक्स इंडिया और प्रेम द्वारा मदद देने की घोषणा कंपनी के लिए काफी प्रेरक साबित होगी। इस सप्ताह की शुरुआत में रिजर्व बैंक ने पीली धातु की शुद्धता को परखने और प्रमाणित करने सहित अन्य पर्यवेक्षी चिंताओं के बाद आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड को स्वर्ण ऋण देने से रोक दिया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
एलपीजी संकट की आशंका से घबराकर लोगों ने बढ़ाई सिलेंडर बुकिंग: सरकार
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यपाल पटेल बोले– जनजातीय अंचल की तरक्की में खेत और किसान की सेहत अहम
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट का असर, सागर गैरें ने गैस छोड़ अपनाया इंडक्शन
राज्यसभा चुनाव से पहले एमपी की सियासत गरम, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की चिंता
चुनाव खर्च में बीजेपी सबसे आगे, 146.71 करोड़ खर्च कर 89 सीटों पर मिली जीत
‘घबराने की जरूरत नहीं’, लोकसभा में भरोसा दिलाया हरदीप पुरी ने