एक्स सीएम बघेल दीपक और महंत ने किया बलौदाबाजार हिंसा स्थल का निरीक्षण...
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में हिंसा के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने घटना स्थल का निरीक्षण किया. प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, जब समाज ने CBI जांच की मांग की थी तो सरकार ने इसे गंभीरता से क्यों नहीं लिया. सीबीआई जांच की घोषणा क्यों नहीं की गई. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए. वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा, जो सरकार अपने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय को नहीं बचा सकता है वह हर तरीके से असक्षम है. विष्णु देव साय सरकार से इस्तीफे की मांग करते हैं.बैज ने कहा, बलौदाबाजर की घटना के बाद कई लोग डर से गायब हैं. परिवार उन्हें खोज रहा. घटना के बाद शासन- प्रशासन निर्दोष लोगों के साथ बर्बरता से पेश आ रही है. कितने लोगों को इन्होंने अभी तक जेल भेजा, कितने लोगों को अरेस्ट किया, इसकी सूची जारी होनी चाहिए. उन्होंने कहा, क्या भीड़ में सामाजिक तत्व शामिल थे. अगर सामाजिक तत्व शामिल थे तो इंटेलिजेंस क्या कर रहा था. इसका मतलब है कि सरकार पूरी तरीके से फेलियर हो चुकी है. जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से छत्तीसगढ़ में बड़ी-बड़ी घटनाएं हो रही है. छत्तीसगढ़ जल रहा है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौहान से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल
प्रदेश में विकास को बनाया गया है राष्ट्रनिर्माण का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव