इंग्लैंड के सबसे सफल 'डेडली' स्पिनर ने दुनिया को कहा अलविदा
विश्व युद्ध 2 के बाद इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर डेरेक अंडरवुड का सोमवार को 78 की उम्र में निधन हो गया। अंडरवुड को भारत के महान ओपनर सुनील गावस्कर को खूब परेशान करने के लिए जाना जाता था। बाएं हाथ के स्पिनर को 'डेडली' नाम की लोकप्रियता हासिल थी।डेरेक अंडरवुड ने अपने 16 साल के चमकीले करियर (1966-1982) में 86 टेस्ट खेले, जिसमें 297 विकेट चटकाए। डेरेक अंडरवुड इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले स्पिनर हैं और उनका यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।डेरेक अंडरवुड के बाद इंग्लैंड के सबसे सफल स्पिनर ग्रीम स्वान हैं, जिन्होंने 60 टेस्ट में 255 विकेट लिए। बाएं हाथ के स्पिनर का फर्स्ट-क्लास करियर तो और भी बेमिसाल हैं। उन्होंने 24 साल केंट का प्रतिनिधित्व किया और 2465 विकेट झटके।डेरेक अंडरवुड बल्लेबाजों के लिए खौफनाक गेंदबाज थे। वह हवा में गेंद को तेजी से फेंकते थे और उनकी सटीकता भी गजब की थी। वह लंबा रन-अप लेकर गेंदबाजी करते थे। 1971-82 के बीच अंडरवुड ने भारत के दिग्गज बल्लेबाजों के साथ कई रोचक मुकाबले किए।भारतीय बल्लेबाज तो स्पिन खेलने के गुणी माने जाते थे, लेकिन अंडरवुड ने उनके खिलाफ 20 टेस्ट में 62 विकेट लेकर अपना लोहा मनवाया। जब भारत ने 1971 में ओवल टेस्ट जीता था, तब अंडरवुड ने दूसरी पारी में 72 रन देकर तीन विकेट लिए थे। वह भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा थे, जिसे पार करके टीम ने 173 रन के लक्ष्य का पीछा किया।
बिजली बकाया पर राहत की सौगात, 22.14 लाख उपभोक्ताओं को फायदा
मध्य प्रदेश में पहली बार 17 जिलों में महिला कलेक्टर, मोहन सरकार का बड़ा कदम
ज्वालामुखी के फटने से दहशत, आसमान तक पहुंची लावा की लपटें
दुबई एयरपोर्ट के नजदीक ड्रोन से हमला, चार लोग जख्मी
मेट्रो प्रोजेक्ट में बड़ा कदम, पुट्ठा मिल में कई फीट गहरा गड्ढा, जल्द शुरू होगा टनल काम
जंबूरी कार्यक्रम को लेकर सदन में बवाल, कांग्रेस ने उठाए टेंडर घोटाले के सवाल
मानपुर में जुए के बड़े अड्डे का खुलासा, 13 लाख रुपए के साथ 18 जुआरी पकड़े गए
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने जांच के दिए आदेश
ग्लोबल तनाव और FII बिकवाली से रुपया कमजोर, डॉलर के सामने दम निकला