सेना के पूर्व जवान को बचाने डॉक्टरों को किया एयर लिफ्ट
नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना की तत्परता ने एक पूर्व जवान की जान बचा ली है। सेना ने डॉक्टरों को एयरलिफ्ट करके यह काम किया है। इस तरह से सेना ने एक बार फिर से अपनी तत्परता और क्षमता का परिचय दिया है। एयरफोर्स ने एक शॉर्ट नोटिस पर ही अपना डोर्नियर एयरक्राफ्ट भेज दिया। इस विमान ने नई दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल से डॉक्टर्स की एक टीम को एयरलिफ्ट किया और सेना के पूर्व जवान की जान बचाने के लिए पुणे से लीवर दिल्ली लाया गया। यह मिशन इसलिए भी बहुत खास रहा क्योंकि इसे शॉर्ट नोटिस पर अंजाम दिया गया। वायुसेना की ओर से रविवार को इसकी जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि बीते 23 फरवरी की रात को इस मिशन को पूरा किया गया। इंडियन एयरफोर्स ने बताया कि ट्रांसप्लांट सर्जरी के चलते इस व्यक्ति की जान बचाने में मदद मिली। सेना के इस प्रयास की काफी सराहना हो रही है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर सेना को अपना सलाम भेजा है।
यहां गौरतलब है कि आर्मी हॉस्पिटल सशस्त्र बलों के लिए दिल्ली छावनी क्षेत्र में स्थित यह प्रमुख मेडिकल केयर सेंटर है, जहां सशस्त्र बलों से जुड़े कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों का इलाज किया जाता है। कुछ दिनों पहले जम्मू में बर्फीले तूफान और भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 80 से अधिक छात्र और शिक्षक फंस गए थे। इन सभी लोगों को सेना की टुकड़ी ने बचा लिया था। इस तरह से सेना मानवीय सहायता में सबसे आगे है।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में