निकाय चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष
रायपुर। निकाय चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष का सिलसिला जारी है। कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा एक बार फिर विवादों में हैं, जब उत्तर विधानसभा से दो हारे हुए कांग्रेस प्रत्याशियों ने उनके खिलाफ शिकायत की है। वार्ड 6 के प्रत्याशी राधेश्याम विभार और वार्ड 34 के उम्मीदवार कामरांत अंसारी ने राजीव भवन पहुंचकर प्रदेश महामंत्री मल्कित गैदू से जुनेजा के खिलाफ लिखित शिकायत की। प्रत्याशियों ने आरोप लगाया है कि जुनेजा ने अपने कार्यकर्ताओं से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम कराया। इसके अलावा, उन्होंने बागी प्रत्याशी आकाश तिवारी का समर्थन करने का भी आरोप लगाया। शिकायत में जुनेजा की कुछ तस्वीरें और फेसबुक चैट्स के स्क्रीनशॉट भी पीसीसी में जमा किए गए हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रदेश महामंत्री मल्कित गैदू ने कहा कि पार्टी ने प्रदेशभर में गाइडलाइंस के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि जुनेजा के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की जा रही है और जुनेजा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। वहीं, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा लगातार पार्टी के आंतरिक मामलों पर बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी में निष्कासित नेताओं की वापसी को लेकर विरोध जताया और पीसीसी चीफ दीपक बैज को पत्र लिखा था। इसके अलावा, चार बार कांग्रेस की चुनावी हार के बाद बैज से इस्तीफा देने की भी बात की थी। पार्टी ने जुनेजा को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर लिखित में जवाब देने को कहा है।
62% तक रिटर्न की उम्मीद, मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 शेयरों को बताया खरीदारी लायक
नितिन नवीन बोले- NEET मामले में सरकार पूरी तरह जवाबदेह, हर सवाल का देंगे उत्तर
शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल
CJP प्रोटेस्ट विवाद: छात्रों को डराने वाले पुलिसकर्मी पर एक्शन, सस्पेंशन का आदेश
डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
संसद में नहीं थम रहा बवाल, राज्यसभा 3 बजे तक टली, लोकसभा में भिड़े सत्ता-विपक्ष
बारिश बनी आफत, बिलासपुर में NH-49 के निर्माणाधीन ओवरब्रिज को पहुंचा नुकसान
सदन में हंगामा और धक्का-मुक्की, डाकबंगला पथराव पर जमकर भिड़े विधायक