गौतम गंभीर की कोचिंग पर दिनेश कार्तिक का बयान, जानें क्या कहा.....
गौतम गंभीर के रूप में टीम इंडिया को नया हेड कोच मिल गया है। श्रीलंका दौरे से गंभीर अपना काम शुरू करेंगे। गंभीर पहली बार किसी इंटरनेशनल टीम को कोच कर रहे हैं। इससे पहले वह हालांकि आईपीएल में कोचिंग और मेंटरशिप कर चुके हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ वह दो साल बतौर मेंटर रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ इसी साल वह मेंटर के तौर पर जुड़े थे और टीम को खिताब दिलाने में भी सफल रहे।
टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर और कोलकाता में गंभीर के साथ खेल चुके दिनेश कार्तिक ने उनकी कोचिंग को लेकर अपनी राय रखी है। गंभीर जब कोलकाता के कप्तान थे तब कार्तिक टीम का हिस्सा थे। गंभीर के जाने के बाद कार्तिक ही कोलकाता के कप्तान बने थे।
क्या कहा कार्तिक ने
गंभीर के कोच बनने के बाद कार्तिक ने भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज की जमकर तारीफ की है। कार्तिक ने कहा है कि गंभीर बेहतरीन लीडर हैं और टीम इंडिया को आगे ले जाने के लिए सही शख्स हैं। कार्तिक ने बात करते हुए कहा, "वह शानदार लीडर हैं। मुझे लगता है कि वह दो चीजें टीम इंडिया में लेकर आए हैं। एक तो ये है कि वह पूरी तरह से खिलाड़ियों का साथ देने में यकीन करते हैं। वह खिलाड़ियों को बचाव करते हैं और ये इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत जरूरी है क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट में जब आप अच्छा नहीं करते हैं तो फिर कई बार अकेला महसूस करते हैं।"
पसंद है प्लानिंग
कार्तिक ने कहा कि दूसरी बात जो गंभीर टीम में लेकर आएंगे वो है बेहतरीन रणनीति। उन्होंने कहा, "दूसरी चीज, वह निश्चित तौर पर टीम इंडिया में बेहतरीन रणनीति लेकर आएंगे। वह काफी इंटैंस खिलाड़ी हैं। वह हमेशा टीम के लिए खेलना पसंद करते हैं और मैच जिताने के लिए जो जरूरत होती है वो करते हैं।"
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
एलपीजी संकट की आशंका से घबराकर लोगों ने बढ़ाई सिलेंडर बुकिंग: सरकार
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यपाल पटेल बोले– जनजातीय अंचल की तरक्की में खेत और किसान की सेहत अहम
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट का असर, सागर गैरें ने गैस छोड़ अपनाया इंडक्शन
राज्यसभा चुनाव से पहले एमपी की सियासत गरम, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की चिंता
चुनाव खर्च में बीजेपी सबसे आगे, 146.71 करोड़ खर्च कर 89 सीटों पर मिली जीत
‘घबराने की जरूरत नहीं’, लोकसभा में भरोसा दिलाया हरदीप पुरी ने