डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ओडिशा में किया रोड शो
विशाल चुनावी सभा में जनता से की अपील, कहा- ओडिशा भी अपनाए छत्तीसगढ़ मॉडल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ओडिशा के बरगढ़ लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित के पक्ष में वोट की अपील करते हुए रोड शो किया. इसके बाद उन्होंने बरगढ़ में चुनावी सभा को भी संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान के साथ हमारा स्वाभिमान भी अहम है. जब से भगवान राम का मंदिर बना है मेरा स्वाभिमान पूरा हुआ है, मेरी छाती 56 इंच की हुई है.उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ओडिशा के विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार अंत्योदय राशन कार्ड वाले हर एक व्यक्ति को 10 किलो अनाज देती है. पांच केंद्र का है, पांच राज्य का है. किसानों को धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपए के अतिरिक्त 917 रुपए प्रति क्विंटल राज्य की सरकार की तरफ से दी जाती है. छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना प्रारंभ की गई है, हर माता बहन के खाते में हर महीने 1000 रुपए डाले जाते हैं. नई सरकार बनने के बाद तीन बार यह किया जा चुका है तथा आगे भी यह निरंतर जारी रहेगा,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मैं ओडिशा की जनता से विनम्रतापूर्वक यह पूछना चाहता हूं कि 25 साल से जिस पुराने बाबू की सरकार को समर्थन दे रहे हैं उस पुराने बाबू ने ओडिशा के लिए आखिर किया क्या है. ओडिशा को छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाना चाहिए.उपमुख्यमंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे ही देश में हमारा जम्मू-कश्मीर देश से अलग रहा करता था. भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आते ही धारा 370 को उखाड़ कर फेंक दिया गया. तब विपक्षी सदन में कह रहे थे कि कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन वहां ऐसा कुछ नहीं हुआ. अब लोग 9 से 12 पिक्चर देखने जाते हैं. अब श्रीनगर में कोई पत्थर फेंकने वाला नहीं है, सब काम पर लग गए हैं, सबको अनाज मिल रहा है, स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिल रही हैं. पहले पाकिस्तान धमकाया करता था, लेकिन जब से घुसकर मारे हैं वहां से आवाज आनी बंद हो गई है. अभी हाल में कांग्रेस के एक नेता का बयान आया कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है पाक अधिकृत कश्मीर की बात मत करो. हम कहते हैं, याद रखें पाक अधिकृत कश्मीर किसी और का नहीं वह भारत का है और भारत का होकर रहेगा. उपमुख्यमंत्री ने केंद्र में फिर से मोदी सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तो हर दिन 25 से 35 किलोमीटर नेशनल हाईवे बनती है. 2014 में जब मोदी जी ने काम संभाला तब देश में सिर्फ 6 एम्स हुआ करते थे आज 21 एम्स हैं. सेना के लिए छर्रे भी आयात किए जाते थे आज हमारे देश से ब्रह्मोस मिसाइल एक्सपोर्ट हो रहा है. यह बहुत बड़ा परिवर्तन देश में आया है. मोदी जी ने माता-बहनों की परेशानी को देखते हुए घर-घर में शौचालय बनवाए, किसानों को सम्मान निधि दे रहे हैं, मोदी जी की तीसरी सरकार की घोषणा है कि तीन करोड़ और प्रधानमंत्री आवास देश में बनाए जाएंगे।
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर