‘रामायण’ में रणबीर कपूर को लेकर दीपिका चिखलिया का बड़ा बयान
रामानंद सागर की 1987 के 'रामायण' सीरियल में सीता के किरदार से घर-घर मशहूर हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की 'रामायण' के पहले लुक पर अपनी राय पेश की है। इसके अलावा उन्होंने सिनेमा के बदलते स्वरूप पर भी चर्चा की।
'रामायण' के बारे में दीपिका चिखलिया की राय
इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार, दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की 'रामायण' के टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दीपिका ने कहा कि उन्हें आगामी 'रामायण' बहुत खूबसूरत और भव्य लग रही है। फिल्म का निर्माण और प्रेजेंटेशन बहुत अच्छा है। वह फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।'
दीपिका को अच्छा लगा टीजर
दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की 1987 की 'रामायण' में सीता बनकर बहुत प्रसिद्ध हासिल की। लॉकडाउन के समय जब सीरियल दोबारा टीवी पर चला, तब लाखों लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया। उन्होंने कहा कि नई फिल्म में आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों का इस्तेमाल किया गया है, जो देखने में बहुत अच्छा लग रहा है।
कब रिलीज होगी 'रामायण'
- नितेश तिवारी की 'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी
- पहला भाग अक्तूबर 2026 (दिवाली) में रिलीज होगा
- दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा
- कथित तौर पर फिल्म का कुल बजट 500 मिलियन डॉलर (लगभग 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा) है
फिल्म 'रामायण' की स्टार कास्ट-
- राम - रणबीर कपूर
- सीता - साई पल्लवी
- हनुमान - सनी देओल
- रावण - यश
- लक्ष्मण - रवि दुबे
राशिफल 28 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान
महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
उज्जैन के डायल-112 हीरोज
230 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में AAP, MP की राजनीति में बढ़ी हलचल
मद्देड़ तालाब के जीर्णाेद्धार से बदलेगी किसानों की तस्वीर
एनएचएआई ने छत्तीसगढ़ में 1033 की सुविधाओं में किया विस्तार
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई
स्टार्टअप्स को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री काश्यप