सीएस शेट्टी बनेंगे SBI के अगले चेयरमैन
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए निदेशक चुनने वाले फाइनेंशियल सर्विसेज इंस्टीट्यूशंस ब्यूरो (FSIB) ने सीएस शेट्टी को SBI के चेयरमैन पद के लिए चुना है। शेट्टी फिलहाल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में के सबसे वरिष्ठ प्रबंध निदेशक हैं। उनके पास अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग से जुड़ी सेवाओं का प्रभार है।शेट्टी एसबीआई के मौजूदा चेयरमैन दिनेश कुमार खारा की जगह लेंगे, जो 63 साल की उम्र पूरी होने पर 28 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे। FSIB ने एक बयान में कहा कि शेट्टी के प्रदर्शन, समग्र अनुभव और मौजूदा मापदंडों को देखते हुए उन्हें एसबीआई का चेयरमैन बनाने की सिफारिश की गई है।परंपरा के मुताबिक, SBI के नए चेयरमैन की नियुक्ति मौजूदा प्रबंध निदेशकों में से की जाती है। FSIB अब मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) को नए चेयरमैन के नाम की सिफारिश करेगा। वही, इस संबंध में आखिरी फैसला लेगी। समिति के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 मार्च 2026)
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, कहा— देश को गुमराह करना उनकी आदत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल