वोट बैंक की तरह किया आदिवासियों का इस्तेमाल' कांग्रेस ने
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनाधार, जनता का विश्वास खो चुकी है। पिछले वर्षों में कांग्रेस ने आदिवासियों को केवल वोट बैंक ही समझा। केंद्र में जबसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आई है तबसे आदिवासियों का लगातार विकास हो रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने मध्यप्रदेश के मंडला स्थित सलवाह, बम्हनी और गोपालपुर में आमसभाओं को संबोधित किया। साय ने कहा कि पहले पांच साल में मोदी ने गरीबों के लिए काम किया। गरीबों को पक्का मकान देने का काम, गरीबों के घर में बिजली पहुंचाने का काम, गरीबों का खाता खोलने का काम किया। कांग्रेस के समय सरकारी पैसा लीकेज हो जाता था।
प्रधानमंत्री मोदी ने सबका जन-धन खाता खुलवाया
कांग्रेस के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने स्वयं स्वीकार करते हुए कहा था कि हम एक रुपये दिल्ली से भेजते हैं , तो जनता तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसा हो जाता है। 85 पैसे का लीकेज हो जाता है। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने सबका जन-धन खाता खुलवाया, ताकि शत-प्रतिशत पैसा जनता तक पहुंचे।
पीएम ने माताओं को धुएं से मुक्ति दिलाई
सीएम साय ने कहा कि हमारी माताओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गैस सिलेंडर देने का काम किया, आज इसका नाम सभी जानते हैं। पहला पांच साल में गरीबों का खूब काम हुआ और जब दूसरा लोकसभा चुनाव आया, तब जनता ने उनको खूब आशीर्वाद दिया। पहला पांच साल उन्होंने जनता का विश्वास बटोरा और दूसरे कार्यकाल में बड़े- बड़े निर्णय लिए।
मुख्यमंत्री अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण, जम्मू -कश्मीर से धारा 370 हटाने, मुस्लिम महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए ट्रिपल तलाक हटाने जैसे मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आदिवासियों का मान-सम्मान बढ़ाया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित