नारंगी नदी पुल का स्लैब ढहा, NH-30 पर खतरा मंडराया, पहले भी सामने आ चुकी हैं खामियां
कोण्डागांव जिला मुख्यालय से लगे नारंगी नदी पर बने ब्रीच में एक बार फिर गंभीर निर्माण दोष उजागर हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित इस पुलिया के स्लैब अब नीचे की ओर झड़ने लगे हैं, जिससे भविष्य में सड़क यातायात बाधित होने की आशंका गहराने लगी है। स्थानीय मजदूरों की नजर जब ढहते स्लैब पर पड़ी, तो उन्होंने इसकी सूचना टीम को दी।
साइड वॉल में खिसकाव जैसी समस्याएं
टीम ने मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इस पुलिया में दरारें, जल निकासी में रुकावट और साइड वॉल में खिसकाव जैसी समस्याएं सामने आ चुकी हैं, इन खामियों को पूर्व में प्रमुखता से उजागर किया था, जिसके बाद विभाग द्वारा मरम्मत कार्य किया गया था।
एनएच-30 पर बार-बार निर्माण खामियां, अब फिर खतरे के संकेत
बस्तर की लाइफलाइन कहे जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित यह पुलिया करीब 10 वर्ष पहले तैयार की गई थी। परंतु अब तक कई बार निर्माण दोष और मरमत की जरूरत महसूस की जा चुकी है। इस बार स्लैब का नीचे धंसना, पुल की गुणवत्ता और संरचनात्मक मजबूती पर फिर सवाल खड़े करता है।
विभागीय प्रतिक्रिया
प्रज्ञा नंद, ईई, राष्ट्रीय राजमार्ग: टीम को भेजकर स्थल का निरीक्षण कराया जाएगा। यदि खामी पाई गई तो आवश्यक कार्रवाई तुरंत की जाएगी।
समय रहते इंजीनियरिंग निरीक्षण किया जाए, स्लैब की मजबूती सुनिश्चित की जाए, ब्रीच पर ट्रैफिक का भार नियंत्रित किया जाए, दीर्घकालिक समाधान हेतु गुणवत्ता पुन: जांची जाए।
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट