छत्तीसगढ़ पूरी तरह मोदीमय है - किरण सिंह देव
रायपुरI भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद द्वितीय चरण में तीन लोकसभा क्षेत्र में चुनाव संपन्न हुए। छत्तीसगढ़ के चार लोकसभा क्षेत्रो का चुनाव संपन्न हो चुका है। छत्तीसगढ़ की 7 सीटों का 7 मई को तृतीय चरण में मतदान संपन्न होगा। छत्तीसगढ़ में हुए सभी चरणों के मतदान में हमारे राष्ट्रीय नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ आना हुआ है जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं का चुनाव प्रचार में आना हुआ है,जिससे लगातार पार्टी के पक्ष में माहौल बना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन का आभार माना है। श्री देव ने कहा छत्तीसगढ़ में वातावरण पूरी तरह मोदीमय है।हम 11 की 11 सीटे जीत रहे है।
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद
PM मोदी आज UP के मेरठ शहर को देंगे हाईस्पीड रीजनल ट्रेन और मेट्रो की सौगात
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बढ़ती गर्मी के बीच हल्की बारिश के आसार
CGPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज, 238 पदों के लिए कड़ी सुरक्षा
SC के फैसले के खिलाफ ट्रंप के तीखे तेवर… रिफंड की बजाए नए टैरिफ को 10 से बढ़ाकर 15% किया