कार टैंकर में घुसी, 10 लोगों की मौत
अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर नडियाद के पास भीषण सडक़ हादसा हुआ है। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेलर के पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार उसमें जा घुसी। कार वडोदरा से अहमदाबाद जा रही थी। पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। इसमें से 8 लोगों की हादसे के बाद मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर 108 की दो एंबुलेंस पहुंच गईं। साथ ही एक्सप्रेस हाईवे गश्ती दल भी राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गया था। हादसे के चलते एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया था।
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ