पुल से नीचे गिरी बस, 5 की मौत
भुवनेश्वर । ओडिशा के जाजपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। कोलकाता जा रही एक बस पुल से नीचे गिर गई। हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा रात नौ बजे नेशनल हाईवे-16 पर बाराबती पुल पर हुआ। बस में 50 यात्री सवार थे और बस पुरी से कोलकाता जा रही थी। हादसे में चार पुरुषों और एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया, 40 लोग घायल हैं और उनमें से 30 को कटक एससीबी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए 3-3 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया।
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ