पुरी मंदिर में सेवा करने वाले की निर्मम हत्या, पुलिस ने जुटाए सबूत
ओडिसा के पुरी से बुधवार को हत्या का सनसनीखेज मामले सामने आया. इसने पूरी के लोगों को झकझोर कर रख दिया. बुधवार को श्री जगन्नाथ मंदिर के एक वरिष्ठ सेवादार की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान जगन्नाथ दीक्षित के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वो ‘सूपकार सेवायत यानी रसोई सेवा से जुड़े थे.
बुधवार को एक ओर लोग स्नान पूर्णिमा के पर्व पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की स्नान यात्रा महोत्सव धूमधाम से मना रहे थे. वहीं दूसरी ओर मंदिर के सेवादार की हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह जगन्नाथ दीक्षित स्नान सेवा पूरी कर एक व्यक्ति के घर उससे उधार दिया पैसा वापस मांगने गए थे. उनका शव गुडियाशाही के रबेनी चौरा में सड़क किनारे मिला.
इस हत्या का एक चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति को जगन्नाथ दिक्षित के शव को फेंकते हुए देखा जा सकता है. स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में दीक्षित के शव को फेंकता हुआ दिखाई देने वाला व्यक्ति पटजोशी है. उसी ने उनकी हत्या की है.
सेवादार की हत्या से हर कोई स्तब्ध
मंदिर के सेवादार की हत्या से हर कोई स्तब्ध है क्योंकि स्नान पूर्णिमा जैसा बड़ा पर्व था. शहर में भारी संख्या में पुलिस बल था. सुरक्षा बहुत ही कड़ी थी. ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल कि इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर के सेवादार की हत्या कैसे कर दी गई. वहीं इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली वो मौके पर पहुंची.
एसपी ने मामले में क्या कहा?
पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए. साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल भिजवाया गया. पुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत अग्रवाल ने इस पूरे मामले में कहा कि शुरुआती नजर में यह हत्या का मामला लग रहा है. इसके लिए व्यक्तिगत दुश्मनी जिम्मेदार हो सकती है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
उन्होंने कहा कि हत्या की असली वजहों का पता तो जांच के बाद ही चल पाएगा. फिलहाल सीसीटीवी फूटेज के आधार पर पुलिस तेजी से मामले की जांच आगे बढ़ा रही है. मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना