भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने समझाया 10वां बजट
कानपुर । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार का 10वां बजट पेश किया। इस बजट पर अकबरपुर से भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने मोदी सरकार के 10वें बजट को विकसित भारत का विजन बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बजट में हर वर्ग पर ध्यान दिया है। ये बजट महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
सांसद ने कहा कि इस बजट के माध्यम से हमने राम के रूप में किसान और लक्ष्मण के रूप में उद्योग को जोड़ने का काम किया है। भाजपा सांसद ने इस दौरान बजट को जनकल्याणकारी और जनहितकारी भी बताया। इसी के साथ बजट के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी है। भाजपा सांसद ने कहा कि मोदी सरकार के 10वें बजट में पीएम मोदी के अंत्योदय के संकल्प की झलक दिखाई देती है। ये बजट देश के विकास की रफ्तार को दोगुना करेगा। भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि भगवान शंकर के स्थान को विदेशी अतातायियों ने ज्ञानवापी का स्वरूप दे दिया था। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि नए भारत में मुस्लिम समाज के लोग भगवान शंकर के उस स्थान को अच्छा बनाने में सहयोग करेंगे और कोर्ट का फैसला मानेंगे।
वहीं दूसरी तरफ इस बजट को लेकर जहां एक और बीजेपी के सांसद भले ही अच्छा बता रहे हो, लेकिन घर को संभालने वाली गृहणियों का कहना है कि उनकी उम्मीदों पर इस बजट से पानी फिर गया है। उनके हिसाब से बजट और भी अच्छा हो सकता था। गृहणी के साथ-साथ डॉक्टर अमरीन फातिमा का कहना है कि उनके हिसाब से पेश हुए इस बजट में जो उम्मीदें उन्हें थी उस पर पानी फिर गया है। हालांकि सरकार ने गरीबों के लिए तो अच्छी स्कीम बजट में रखी है, लेकिन मिडिल क्लास को कोई राहत नहीं दी है।
उन्होंने कहा कि परिवार में 5, 6 सदस्य होने से उन्हें किचन संभालने में काफी दिक्कतें होती हैं क्योंकि किचन की हर एक चीज महंगी है। चाहे वह दूध हो, तेल हो सभी चीज महंगी हैं। आम जनमानस के इस्तेमाल करने वाली चीजों पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए था। जिससे आम जनमानस एक अच्छी जिंदगी के साथ बेहतर स्वास्थ्य भी रख सके। उन्होंने कहा कि लोग इसलिए स्वस्थ नहीं रह पाते क्योंकि सेहतमंद खाने वाली चीजें महंगी हैं। बच्चों की पढ़ाई पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी