भाजपा अपने जेब से नहीं दे रही मुफ्त राशन-मायावती
प्रतापगढ़ । बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र पहुंची विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन मोड़ कोहला में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए चार लोकसभा सीटों प्रतापगढ़ से प्रथमेश मिश्र, फूलपुर से डॉ. जगन्नाथ पाल, प्रयागराज से रमेश सिंह पटेल और कौशाम्बी शुभ नारायण के लिए समर्थन मांगा और वोट की अपील की। मतदाताओं को सचेत किया कि भाजपा, सपा, कांग्रेस वाले प्रलोभन दे रहे हैं, इनकी बहकावे में नहीं आना है।
संयुक्त चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कहती है कि उसकी सरकार गरीबों को फ्री राशन दे रही है। क्या यह भाजपा वालों की जेब से आ रहा है। यह तो हमारे आपके टैक्स के पैसों का है। कांग्रेस इसे दोगुणा करने का झांसा दे रही है व सपा पौष्टिक राशन की बात करती है। यह सब वोट पाने के हथकंडे हैं। बसपा सर्वसमाज को साथ लेकर चलती है। मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से देश की जनता पीड़ित है। बहुजन समाज के लोगों को जुमलेबाजी नाटक बाजी से बचकर रहना है। बसपा ने पूंजी पतियों से कभी चंदा लेकर अपनी पार्टी का संचालन नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यह बात सामने आ चुकी है कि कांग्रेस, भाजपा समेत विरोधी दल पूंजी पतियों से अरबो रुपए लेकर चुनाव अपनी तिजोरी भरते हैं। समाजवादी पार्टी ने इस उत्तर प्रदेश को बहुत पीछे कर दिया। भाजपा की सरकार में ब्राह्मण, क्षत्रिय,मुस्लिम सभी परेशान हो गए हैं। धर्म की आड़ में बीते कुछ दिनों से मुसलमानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की हिंदुत्व की आड़ में ज्यादती चरम पर पहुंच गई है। सरकार बनते ही इसे रोका जाएगा और सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति पर काम किया जाएगा।
विपक्ष का बड़ा कदम, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग नोटिस तैयार
विधानसभा में हंगामा, अनुदान मांगों की चर्चा का विपक्ष ने किया बहिष्कार
इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए लुटेरे, घर से 50 तोला सोना और कैश ले उड़े
‘गौधाम योजना’ से चरवाहों को मिलेगा लाभ, जानिए कब से होगी शुरू
9.9 किमी रूट पर बड़ी चोरी, दिल्ली मेट्रो की 1000 मीटर सिग्नल केबल गायब
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती पकड़ी गई, दो आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर में धार्मिक आयोजन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, कई महिलाएं जख्मी
पैसे मांगने पर विवाद, युवक ने गुस्से में स्कूटी फूंक दी
आंध्र प्रदेश में बड़ी कार्रवाई, 3.5 टन केमिकल के साथ ₹47 करोड़ की ड्रग्स बरामद