साउथ कैरोलिना के चुनाव में बाइडेन की जीत
न्यूयार्क। अमेरिका में इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी में उम्मीदवारी के लिए इलेक्शन चल रहे हैं। इस दौरान रविवार सुबह (भारतीय समयानुसार) साउथ कैरोलिना राज्य के प्राइमरी चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जीत दर्ज की है। साउथ कैरोलिना में बाइडेन को अश्वेत मतदाताओं का वोट मिला। 2020 में भी यहां के वोटर्स ने बाइडेन को राष्ट्रपति बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। डेमोक्रेटिक पार्टी के मुताबिक साउथ कैरोलिना में 2020 के मुकाबले अब बाइडेन को वोट देने वाला ब्लैक वोटर्स 13 प्रतिशत बढ़े हैं। साउथ कैरोलिना पहला राज्य है जहां बाइडेन ने राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन भरा। यहां उन्हें जीत मिली। इसके पहले न्यू हैम्पशायर में डेमोक्रेटिक पार्टी के चुनावों में राष्ट्रपति बाइडेन का नाम नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की थी। जिसके बाद उन्होंने साउथ कैरोलिना से नामांकन भरा।
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक
केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई