भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित
भोपाल l 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिनिस्ट्री ऑफ होम नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रपति पदक की घोषणा की गई है, जिसमें भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के 2 अधिकारी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे l उक्त पुरस्कार एडिशनल डिप्टी कमिश्नर क्राइम श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम इंचार्ज इंस्पेक्टर श्री मनोज बैस को यह सम्मान दिया गया है। यह सम्मान उनके उच्च कोटि की कार्य क्षमता एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदान किया गया हैl केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति पुलिस पद की घोषणा की। इसमें मध्य प्रदेश के चार अधिकारियों को विशिष्ट सेवा पदक और 17 को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की। इस बार मध्य प्रदेश के किसी अधिकारी को वीरता पदक देने की घोषणा नहीं की गई।गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति पुलिस पदक की घोषणा की। इसमें वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक दिए जाते हैं। इस बार मध्य प्रदेश के चार अधिकारी एवं कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा पदक और 17 अधिकारी और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। प्रदेश को इस पर वीरता पदक नहीं मिल पाया है। यह पदक स्वतंत्रता दिवस को अलंकरण समारोह में अधिकारी-कर्मचारियों को सौंपे जाएंगे। गृह मंत्रालय ने पुलिस महानिरीक्षक मकरंद देउस्कर, पुलिस महानिरीक्षक हिमानी खन्ना, निरीक्षक वीर विक्रम सिंह सेंगर तथा निरीक्षक नवाब खान को विशिष्ट सेवा पदक देने की घोषणा की गई है।

इनको मिलेंगे सराहनीय सेवा पदक
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस महानिरीक्षक रुचि वर्धन मिश्रा, उप पुलिस महानिरीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह, सहायक पुलिस महानिरीक्षक विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक विनय प्रकाश पॉल, निरीक्षक पंकज कुमार राजवैद्य, निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा, निरीक्षक मनोज बैस, उप पुलिस अधीक्षक ऋतुराज गुप्ता, निरीक्षक दीपिका शिंदे, सहायक उप निरीक्षक देवबहादुर सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक सतीश मंडिया, आरक्षक ए जानकी राव, उप निरीक्षक राजकुमार तिवारी, उप निरीक्षक योगेश कुमार शर्मा, उप निरीक्षक होशियार सिंह ठाकुर को पदक दिया जाएगा।
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद
वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर की पहली फिफ्टी किसे डेडिकेट की? जानिए पूरी कहानी
गुवाहाटी में मानसून का कहर, जलभराव से लोगों की बढ़ी चिंता
EPFO ने शुरू किया ब्याज का भुगतान, आपके खाते में आया पैसा या नहीं ऐसे करें पता