अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं के प्रति सम्मान प्रशंसा प्रेम प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक राजनीतिक सामाजिक उपलब्धियां एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। विश्व भर में कार्यक्रम आयोजित होते हैं ।नारी की महिमा का मंडन किया जाता है। उसके लिए तरह-तरह की कविताएं लिखी जाती है। इन सभी आयोजनों की साक्षी महिलाएं होती हैं जो की पढ़ी लिखी है, प्रबुद्ध वर्ग से होती हैं जो अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं पर उन महिलाओं का क्या जो महिला दिवस जानती ही नहीं है ना अपने अधिकार जानती हैं मजदूर महिलाएं घर में काम करने वाली जिनको महिला दिवस के कार्यक्रमों में भीड़ इकट्ठा करने हेतु बुलाया जाता है यदि वास्तव में हमें महिला दिवस मनाना है तो उन महिलाओं को अपने अधिकारों तथा कर्तव्यों के प्रति जागरूक करें एवं उनके उत्थान हेतु जो कानून बनाए गए हैं उनसे उनका परिचय का कार तथा इस महिला दिवस को सार्थक करें आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं