चेकिंग के बाद अतुल राय का बयान, बोले- मुझे कोई ताकत नहीं रोक सकती
मऊ |जिले के घोसी से बसपा के पूर्व सांसद अतुल राय सोमवार की देर रात एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर में पहुंचे। यहां पुलिस ने कचहरी गेट के पास पूर्व सांसद के वाहन के साथ तीन अन्य वाहनों की तलाशी ली। शहर कोतवाल अनिल सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने तलाशी की कार्रवाई की। यह चेकिंग करीब 20 मिनट तक चला।हालांकि चेकिंग अभियान में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। वहीं इस मामले में एसपी इलामारन जी ने बताया कि पुलिस को किसी से इनपुट मिला था, जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग की थी। इस दौरान पुलिस ने पूर्व सांसद की मर्यादा का ध्यान भी रखा था। ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में तीन घायल, चालक की मौत; केबिन तोड़कर कड़ी मशक्कत से निकाला गया शव उधर इस मामले के बाद अतुल राय ने अपने सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि मऊ प्रशासन के द्वारा आज मेरी गाड़ियों की सघन तलाशी कराई गई। जबकि सीआरपीसी-144 (बीएनएस-163) को ध्यान में रखते हुए मैं चार गाड़ियों से भ्रमण कर रहा था, उसके बाद भी प्रशासन के द्वारा यह कार्यवाही की गई।बताया कि घोसी लोकसभा के मेरे हमसफर साथियों आप सभी के सुख दुख में शामिल होने से मुझे कोई ताकत नहीं रोक सकती। अगर प्रशासन को मेरे एक भी गाड़ी से चलने से दिक्कत होगी तो मैं गाड़ी छोड़ कर पैदल और वो भी अकेले चलना शुरू कर दूंगा।
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं
3 करोड़ कैश और सोना मिलने से मची हलचल, नक्सलियों की गतिविधियों पर सवाल
SDOP और थाना प्रभारी की जान बची, ग्वालियर में तनावपूर्ण हालात
97 दिन से लापता युवती के परिजन बोले- ये हो सकता है हमारी बेटी