मनारा चोपडा संग अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने किया जमकर किया डांस
सलमान खान रियलिटी टीवी शो के बिग बॉस 17 का समापन हुए काफी समय बीत चुका है। इसके बाद से बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स आए दिन पार्टियों को लेकर बिजी चल रहे हैं। कल देर रात मुंबई में बिग बॉस के घर से बाहर आए सदस्यों के लिए एक रीयूनियन पार्टी रखी गई है, जिसमें अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और मनारा चोपड़ा जैसी कई हस्तियों ने शिरकत की है।इस दौरान सोशल मीडिया पर अंकिता, विक्की और मनारा का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा, जिसे देख फैंस हैरान हो रहे हैं।
बिग बॉस 17 में देखा गया था कि अंकिता लोखंडे और मनारा चोपड़ा की आपस में कुछ खास नहीं बनी। हालांकि अंकिता के पति विक्की जैन की मनारा संग बॉन्डिंग काफी अच्छी नजर आई। बिग बॉस के घर में आपस में टकराव रखने वालीं अंकिता और मनारा के बीच अब दूरिया खत्म होती दिखी रही हैं।शुक्रवार को बिग बॉस रीयूनियन पार्टी में मनारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को एक साथ डांस करते हुए देखा गया है। वीडियो में देखा जा जा सकता है ये तीनों सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार क्यों किया के जस्ट चिल गाने पर जबरदस्त डांस करते हुए दिख रहे हैं।आलम ये है कि सोशल मीडिया पर इनका ये डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है, लेकिन कुछ फैंस को ये शायद रास नहीं आ रहा है और वह इन तीनों को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल