सांसद रामजीलाल सुमन के महाराणा सांगा पर दिए गए बयान से करणी सेना में आक्रोश
विदिशा/इंदौर: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के महाराणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान को लेकर राजपूत समाज में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है. इसको लेकर देशभर में कई जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं. बुधवार को विदिशा में क्षत्रिय करणी सेना ने महाराणा प्रताप चौराहे पर प्रदर्शन किया और सांसद का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया. वहीं, इंदौर में पुतले को गोमूत्र पिलाकर उनकी चप्पलों से पिटाई की गई और जमकर नारेबाजी भी की गई.
करणी सेना ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
विदिशा में प्रदर्शन के दौरान करणी सेना महिला जिला अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने तीखा बयान देते हुए कहा कि "सांसद ने केवल महाराणा सांगा का ही नहीं, बल्कि पूरे भारत का अपमान किया है. अब माफी से काम नहीं चलेगा, ऐसे व्यक्ति को सबक सिखाया जाना चाहिए"करणी सेना के राष्ट्रीय महासचिव प्रताप सिंह सेंगर ने भी सपा सांसद पर हमला बोलते हुए कहा कि "महाराणा सांगा भारतीय इतिहास के गौरव हैं. उन्हें गद्दार कहना केवल अज्ञानता ही नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली अतीत का अपमान है. यदि सरकार इस पर कठोर कार्रवाई नहीं करती तो करणी सेना उग्र आंदोलन करेगी."
रामजीलाल के पुतले को पिलाया गोमूत्र
इंदौर के राजवाड़ा पर राजपूत करणी सेना ने उग्र प्रदर्शन करते हुए उनके पुतले को जलाया. वहीं, प्रदर्शन से पहले करणी सैनिकों ने सुमन के पुतले को गौमूत्र पिलाते हुए कहा कि इससे उन्हें सद्बुद्धि आएगी. इस दौरान करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह दीखित ने सपा सांसद के साथ ही सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी जमकर आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा "यदि करणी सेना ने पन्ने पलटना शुरू कर दिए तो सपा के सारे घोटाले सड़क पर आ जाएंगे. राजपूत समाज ने देश को काफी कुछ दिया है."
क्या है मामला?
दरअसल, समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने अपने बयान में कहा था कि "इब्राहिम लोदी को हराने के लिए महाराणा सांगा बाबर को भारत लेकर आए थे, इसलिए वे गद्दार थे." इस बयान के बाद राजपूत समाज में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके विरोध में करणी सेना का अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया जा रहा है.
वन मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम जैसाकर्रा में किया इंदरू केंवट नेचर पार्क का लोकार्पण
वन हमारी सांस्कृतिक धरोहर और आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य विरासत: वन मंत्री कश्यप
रघुनाथ नेताम ने धान उपार्जन व्यवस्था पर जताया संतोष : 70 क्विंटल धान का किया उपार्जन
अधिकाधिक अस्पतालों और डॉक्टर्स को जोड़ें आयुष्मान योजना से : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर किया नमन
रामलला एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन हेतु बिलासपुर संभाग के 850 तीर्थयात्री भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से अयोध्याधाम रवाना
सहकारी संस्थाएं किसानों को सशक्त बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
क्रिकेट फैंस के लिए खास: विराट कोहली ने 53वां शतक जड़ा, सचिन का रिकॉर्ड टूट गया
भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा