धीरेंद्र शास्त्री के बयान से अखाड़ा परिषद ने किया किनारा
प्रयागराज । महाकुंभ में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान तूल पकड़ने लगा है। हालांकि अखाड़ा परिषद की तरफ से इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार किया गया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री स्वतंत्र हैं, लेकिन परिषद अकेले नहीं है। ऐसे में कोई भी निर्णय होगा, तो अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में तय होगा। अखाड़ों का प्रमुख दायित्व महाकुंभ को कुशलतापूर्वक आयोजित कराना है। धीरेंद्र शास्त्री के बयान के वायरल होने के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के सचिव महंत हरि गिरी महाराज ने कहा कि महाकुंभ किसी एक व्यक्ति का नहीं है। यहां पर अलग-अलग परंपराओं के लोग आते हैं। ऐसे में सबका सम्मान होना चाहिए। जहां तक बात गैर सनातनियों के प्रवेश को मेले में रोकने का है, तो वह अकेले नहीं है। यह सब अखाड़ा परिषद की बैठक में तय होगा। जहां सभी अखाड़ों के लोग शामिल होंगे। आखाड़ों की आगामी बैठक में इस बात पर भी चर्चा होगी। धीरेंद्र शास्त्री कुछ भी बोलने के लिए स्वतंत्र हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 मार्च 2026)
तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण
बस्तर हेरिटेज मैराथन में दौड़ेंगे सुकमा के 30 पुनर्वासित युवा
सिंहस्थ-2028 में दुनिया देखेगी सनातन संस्कृति का वैभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुरक्षा कारणों से इंडियन एयरलाइंस को मिली उड़ान संबंधी नई सलाह
छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा
अबुझमाड़िया युवाओं ने अनुभव की लोकतंत्र की कार्यप्रणाली
पीएम मोदी की सक्रिय कूटनीति, पांच देशों के नेताओं को किया फोन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जयपुर में उद्योग जगत के साथ औद्योगिक निवेश पर करेंगे संवाद
आनंद एक ऐसी सुखानुभूति है, जो अर्थ क्रय से नहीं, अंतस से होती है अनुभूत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव