शादी में दरार की खबरों पर ऐश्वर्या शर्मा का करारा जवाब
‘बिग बॉस’ फेम कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को लेकर पिछले कुछ दिनों से खूब गॉसिप्स चल रही हैं। ‘गुम है किसी के प्यार में’ के इस कपल के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव चल रहे हैं। इतना ही नहीं खबरें तो ऐसी भी हैं कि इस कपल ने अब अलग रहना भी शुरू कर दिया है। ऐश्वर्या शर्मा ने मुंबई में एक घर किराए पर लिया है और अब वो वहीं रह रही हैं।
नील भट्ट से अलग रह रहीं ऐश्वर्या शर्मा?
अब इन सभी रूमर्स पर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा का रिएक्शन सामने आ गया है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी पर संकट की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और फैंस को अब सच बता दिया है। ऐश्वर्या शर्मा ने बताया है कि उन्होंने मुंबई में अलग घर क्यों लिया है? इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर कई खुलासे किए हैं। साथ ही शादी में चल रही समस्याओं की अफवाहों पर रिएक्ट किया है।
ऐश्वर्या शर्मा के पति से होते हैं मतभेद
ऐश्वर्या शर्मा ने कहा कि नील और वो हैप्पिली मैरिड हैं। सिर्फ इसलिए क्योंकि वो लगातार साथ में तस्वीरें शेयर नहीं कर रहे, या साथ में नजर नहीं आ रहे, इसका मतलब ये नहीं है कि शादी में कोई दिक्कत चल रही है। ऐश्वर्या शर्मा ने कहा, ‘हम वर्क स्पेस में लगातार एक साथ रहना पसंद नहीं करते हैं। हम इंडिविजुअल एक्टर्स हैं, जिनके अपने-अपने रास्ते हैं, लेकिन हम हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। हां, बाकी शादीशुदा कपल्स की तरह हमारे बीच भी बहस और झगड़े होते हैं।’
एक्ट्रेस ने क्यों लिया किराए का घर?
ऐश्वर्या शर्मा ने सच रिवील करते हुए कहा, ‘हमारी शादी को लेकर अफवाहें तब उड़ने लगीं, जब मैंने मलाड में एक घर रेंट पर लिया। ये घर मैंने अपने शूट्स और कोलैबोरेशन के लिए रेंट पर लिया है। ये ज्यादा प्रैक्टिकल है कि आपके पास काम करने के लिए एक खास जगह हो, क्योंकि फैमिली के साथ ये थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अब एक्ट्रेस ने शादी में दरार की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला