एजिस साउथ जोन टूर्नामेंट में के. होयसला को दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
कर्नाटक के लिए खेलने वाले के. होयसला का हाल में एजिस साउथ जोन टूर्नामेंट के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 34 वर्ष के थे। यह घटना बेंगलुरु के आरएसआई क्रिकेट मैदान में तमिलनाडु के खिलाफ कर्नाटक के मैच के बाद हुई। कर्नाटक की जीत का जश्न मनाने के बाद होयसला के सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गए।उन्हें एम्बुलेंस द्वारा बेंगलुरु के एक अस्पताल ले जाया जा रहा था जब उनका निधन हो गया। दिल दहला देने वाली घटना 22 फरवरी को हुई थी, लेकिन इसकी जानकारी 23 फरवरी की शाम को सामने आई।
होयसला मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते थे और अच्छे गेंदबाज भी थे। होयसला ने अंडर -25 वर्ग में कर्नाटक टीम का प्रतिनिधित्व किया और कर्नाटक प्रीमियर लीग का भी हिस्सा थे।अस्पताल के डीन डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि जब खिलाड़ी को अस्पताल लाया गया तो उनकी मौत हो चुकी थी और पोस्टमार्टम के बाद सब कुछ सामने आ जाएगा। डॉक्टर ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो चुका था। पोस्टमॉर्टम पूरा हो गया है और हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस खबर से भारतीय क्रिकेट जगत में मातम पसर गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने भी शोक जताया है और कहा है कि इस मुश्किल घड़ी में वह उनके परिवार के साथ हैं।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर