छात्रा से 12 साल तक दुष्कर्म करने वाले फरार टीचर ने कोर्ट में किया सरेंडर...
पेंड्रा। जिले में छात्रा से 12 साल तक दुष्कर्म करने वाले फरार टीचर ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। पीड़ित छात्रा की रिपोर्ट पर गौरेला थाने में केस दर्ज होने के बाद से आरोपी शिक्षक फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। यह मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है सारबहरा इलाके में रहने वाले सहायक शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी के खिलाफ स्कूल में पढ़ने वाली पूर्व छात्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि जब वह सातवीं कक्षा में पढ़ती थी और उसकी उम्र 12 वर्ष थी, तब शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी उसे अपनी बातों में फंसाकर अपने घर ले गया था और धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद शिक्षक उस छात्रा से आए दिन ऐसी हरकत करने लगा। अब वह छात्रा 24 वर्ष की हो गई है और गर्भवती हो गई। उसके बाद भी वो उसका शोषण करता रहा। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो वो छात्रा के साथ गौरेला थाना पहुंचे। पुलिस ने उनके बयान और साक्ष्य के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 376, 376 (2)(ग), 376 (2)(एन), 294, 506बी, 342, 190 और 6 पास्को एक्ट का प्रकरण दर्ज किया। जिसके बाद से मामले में दोषी शिक्षक फरार चल रहा था। वहीं गुरुवार को आरोपी कोर्ट पहुंचकर सरेंडर किया। जिसके बाद गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश कर उसे जेल भेज दिया।
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर