अयोध्या के लिए इंदौर से चलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन
इंदौर । प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन इंदौर से चलाई जाएगी। यह ट्रेन अगले महीने दस फरवरी से प्रारंभ होगी। अयोध्या में राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। यह जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने पोस्ट की है। जनवरी से मार्च तक देशभर से अयोध्या के लिए स्पेशल आस्था ट्रेन चलाई जानी है। इंदौर से भी फरवरी में स्पेशल ट्रेन अयोध्या तक चलेगी। हालांकि अब तक इसका रूट तय नहीं हो सका है। रेल राज्य मंत्री के एक्स पर पोस्ट के अनुसार इंदौर के अलावा उधना (सूरत)-अयोध्या, मेहसाणा-सलारपुर, वापी-अयोध्या, वडोदरा-अयोध्या, वलसाड़-अयोध्या के बीच भी अलग-अलग तारीखों से स्पेशल यात्री ट्रेनें चलाई जाएंगी। सूत्रों को कहना है कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आइआरसीटीसी) द्वारा भी आस्था ट्रेन का संचालन किया जा सकता है। आइआरसीटीसी वर्तमान में भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन कर रहा है। इसमें भारत के विभिन्न पर्यटन और धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जा रही है। संभावना है कि भारत गौरव पर्यटक ट्रेन की तरह ही आस्था ट्रेन का संचालन किया जा सकता है। वैसे भी जनवरी से मार्च के बीच आस्था स्पेशल ट्रेन का संचालन होना है। गौरतलब है कि इंदौर से अयोध्या तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग लगातार की जा रही है। जनप्रतिनिधियों से लेकर कई संगठन सीधी ट्रेन शुरू करने की मांग कर चुके हैं।
खाड़ी संकट पर भारत का संतुलित रुख, कूटनीति से समाधान की वकालत
हार्ट अटैक की आशंका, एम्बुलेंस नहीं मिली — लोडर से अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग की मौत
सीएम का बड़ा अपडेट – जल्द हो सकती है घोषणाएं
दिल्ली में सीएम मोहन यादव की शाह से बैठक, नियुक्तियों को लेकर मंथन
कार्यक्रम में उपेक्षा का आरोप, अधिकारी को पहनाया भाजपा पट्टा
सीनियर सिटीजन कार्ड के बहाने ठगों का जाल, पांच लाख उड़ाए
त्योहार पर मिलावट रोकने की कवायद, टीमों की ताबड़तोड़ कार्रवाई
तीन जिलों में 74 किमी सड़क नेटवर्क होगा विकसित